फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   poppy husk worth one crore rupee seized in una himachal pradesh

पुलिस ने ऊना के अमराली में पकड़ी एक करोड़ की भुक्की

Sun, 31 May 2020 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, दुलैहड़ (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, दुलैहड़ (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 May 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
poppy husk worth one crore rupee seized in una himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

अमराली गांव में पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में भुक्की की खेप पकड़ी है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। भुक्की का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने भुक्की की खेप कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक/मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है कि आरोपी भुक्की की खेप कहां से और कैसे लाया। इसे कहां लेकर जा रहा था। आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने ट्रक से करीब भुक्की की करीब 58 बोरियां बरामद की हैं। टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ रात को गश्त पर तैनात थे। टीम ने अमराली गांव में एक ट्रक को रोककर चेक किया तो 17 क्विंटल 33 किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक से आरोपी का मोबाइल व ट्रक के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। आरोपी ट्रक चालक/मालिक की पहचान जसविंद्र सिंह निवासी गांव पोलियां बीत तहसील हरोली के रूप में हुई है। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने ट्रक सहित भुक्की की खेप कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed