फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police send accused dna to fsl

गैंगरेप मामले में एफएसएल भेजा आरोपी का डीएनए

Tue, 17 Jun 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Jun 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
police send accused dna to fsl

गैंगरेप के मुख्य आरोपी का डीएनए फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है। अदालत में केस किसी तरह से कमजोर न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन


लिहाजा, पुलिस आरोपी के खिलाफ हर ठोस साक्ष्य को एकत्रित कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट का मिलान होने के बाद पक्का हो जाएगा कि वारदात के पीछे इसी शख्स का हाथ रहा है। इस मामले में संलिप्त आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


समरहिल के जंगल में छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। कैथू जेल में पीड़ित युवती से शिनाख्त परेड करवाई गई। छात्रा और उसके दोस्त ने उसे पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बहुचर्चित और ब्लाइंड गैंगरेप 16 मई की शाम 103 टनल के साथ लगते जंगल में हुआ। वारदात उस समय हुई जब छात्रा अपने दोस्त के साथ जंगल में टहल रही थी। दोनों आरोपियों ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उन्हें पुलिस के नाम से डराया धमकाया।

लड़की का दोस्त भाग गया। आरोपियों ने छात्रा के साथ रेप किया और फरार हो गए। इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने रात दिन एक कर दिया था। दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ हुई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं आया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।

पुलिस के हाथ ऐसे चढ़ा आरोपी

पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षा महकमे में कार्यरत एक कर्मचारी कई दिनों से घर से गायब है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इस वारदात के पीछे उसका हाथ हो सकता है।

कार्यालय से भी बिना सूचना के गैर हाजिर चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 मई को कर्मचारी के घर में दबिश दी। आरोपी के बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा चार दिन से घर नहीं आ रहे। बीबी ने कहा आज ही वह किसी काम से शहर से बाहर गए हैं।

कर्मचारी के मोबाइल पर जब कॉल करनी चाही तो वह स्विच आफ था। पुलिस का शक बढ़ा और उन्होंने गैंगरेप के आरोपी का स्केच सरकारी कर्मचारी के आस पड़ोस में दिखाना शुरू किया।


पड़ोसियों ने कहा कि कर्मचारी और स्केच काफी मिलता है। इस लीड के मिलने से पुलिस को अंधेरे में आशा की कुछ किरण नजर आई। काफी दिनों की मशक्कत के बाद उसे धर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed