फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police seize 10 lakh tablets from una based pharma company

फार्मा कंपनी से दस लाख टेबलेट बरामद

Thu, 26 Jun 2014 10:16 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police seize 10 lakh tablets from una based pharma company

ओयल स्थित एक फार्मा उद्योग में पंजाब पुलिस की टीम ने वीरवार को छापा मारा। पुलिस ने करीब दस लाख टेबलेट के अलावा कुछ केमिकल्स और अन्य दवाइयां भी कब्जे में लीं। पूरी खेप को पंजाब ले जाया गया।

विज्ञापन

पढ़ें, फार्मा कंपनी में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार!
विज्ञापन

सर्च वारंट के आधार पर पंजाब पुलिस ने गगरेट के ओयल इलाके में स्थित उद्योग में यह कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस का कहना है कि केमिकल के मिसयूज से इन दवाइयों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पुलिस थाना में दर्ज मामले में नामजद इस फैक्टरी के एमडी देवेंद्र शर्मा की भी गिरफ्तारी हुई है। शर्मा का नाम पंजाब के बहुचर्चित ड्रग तस्करी रैकेट से जुड़ा है।

ऊना में फैल रही हैं ड्रग माफिया की जड़ें

Police seize 10 lakh tablets from una based pharma company

पंजाब पुलिस द्वारा गगरेट क्षेत्र में स्थित दवा उद्योग में छापामारी के बाद प्रबंध निदेशक की गिरफ्तारी से ऊना में भी ड्रग माफिया की मजबूत जड़ों का अंदाजा लगाया जा सकता है। देवेंद्र शर्मा भी इस रैकेट के तहत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पुलिस थाने में दर्ज मामले में नामजद है और न्यायालय द्वारा शर्मा को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है।

पंजाब के पटियाला में तैनात एसएसपी (डिटेक्टिव) जसकिरण जीत सिंह तेजा ने गगरेट की इस फैक्टरी से टेबलेट्स कब्जे में लिए जाने की पुष्टि की है। 2013 में पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में देवेंद्र शर्मा भी नामजद हैं।

इस मामले में इससे पहले भी गगरेट के ही एक दवा उद्योग के मालिक सीएल गाबा ने पुलिस तफ्तीश में कबूल किया था कि सिंथेटिक ड्रग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले केमिकल सूडो एफिड्रिन की सप्लाई देवेंद्र शर्मा भी करता था। शर्मा अब तक पुलिस को छकाने में सफल रहा लेकिन अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

टाहलीवाल में पड़ा था छापा

Police seize 10 lakh tablets from una based pharma company

एसएसपी जसकिरण जीत सिंह तेजा के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने गगरेट के ओयल गांव में स्थित दवा उद्योग से शर्मा की गिरफ्तारी के बाद दवाइयों की खेप भी कब्जे में ली। दवाइयों को कब्जे में लेते समय पंजाब पुलिस ने ऊना के ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल की भी मदद ली।

ऊना के एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि देवेंद्र शर्मा की गिरफ्तारी की सूचना देने के बाद पंजाब पुलिस ने दवा उद्योग में दवाइयां भी कब्जे में लीं। पंजाब पुलिस ने पूरी कार्रवाई को लेकर ऊना पुलिस को सूचित किया है।

माहभर पहले पंजाब पुलिस ने टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में भी छापा मारा था। जहां से 3.29 क्विंटल सूडो एफिड्रिन पाउडर कब्जे में लिया गया था। पंजाब में गिरफ्तार एक ड्रग माफिया की निशानदेही पर एएसपी तेजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed