{"_id":"5e247f168ebc3e4b02584625","slug":"police-recruitment-fraud-nine-police-personnel-recruited-in-fake-waysdeployed-in-battalions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: तीन बटालियनों में तैनात हैं फर्जी तरीके से भर्ती नौ पुलिस जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: तीन बटालियनों में तैनात हैं फर्जी तरीके से भर्ती नौ पुलिस जवान
Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी तरीके से पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले नौ पुलिस जवानों की पहचान हो गई है। फर्जी तरीके से भर्ती हुए सभी आरोपी नौ पुलिस जवान अभी तक बटालियनों में ही तैनात हैं। इनमें कुछ बनगढ़ और कुछ सकोह तो कुछ जवान जंगलबैरी बटालियन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने भी पहले हुई भर्तियों के भी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी की पूछताछ के बाद पुलिस विभाग ने नौ पुलिस जवानों पर फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा पास कर नौकरी हथियाने पर नौ पुलिस जवानों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस विभाग इन पुलिस जवानों का रिकार्ड जांच रही थी कि ये पुलिस जवान मौजूदा समय में कहां-कहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने जांच पूरी करते हुए सभी नौ पुलिस जवानों की पहचान कर ली है। मौजूदा समय में इनमें से कुछ जवान फर्स्ट बटालियन बनगढ़, सेकेंड बटालियन सकोह और फोर्थ बटालियन जंगलबैरी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के लिए गठित एसआईटी प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि बिक्रम के बताए सभी नौ पुलिस जवानों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी अभी बटालियनों में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जांच जारी है।
विज्ञापन