महिला को भाईयों ने दी थी खौफनाक मौत, हथियार और मोबाइल बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में पुलिस ने सोमवार को कृष्णा मर्डर केस में हत्या के लिए प्रयोग में लाए गए टोके को घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर घास के नीचे से बरामद कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने 20 मीटर की दूरी पर कृष्णा का मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सुभाष के मकान में बिस्तर के नीचे से खून से सने कपड़े भी कब्जे में ले लिए हैं, जिन्हें पुलिस ने भाटकीधार पंचायत घर में सील कर दिया है। सोमवार को नयातोड़ और बूंगाधार गांव कृष्णा के हत्यारों को लेकर पहुंची पुलिस टीम के समक्ष लोगों ने एसएचओ चांद किशोर से दोषियों को कड़ी सजा की मांग उठाई।
एसएचओ ने उग्र भीड़ को आश्वासन दिया कि पुलिस उचित जांच कर दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने कृष्णा की हत्या करने के लिए हत्यारों की ओर से प्रयोग किए गए टोके, मोबाइल और खून से लथपथ कपड़ों को बरामद करने की पुष्टि की है।
प्रेमी से मिलने के बाद लौट रही थी कृष्णा, भाईयों ने काटा गला
बीते शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे अपने प्रेमी से मिलकर लौट रही कृष्णा को उसके माता और ताया के बेटों निर्मल और सुभाष ने रास्ते में रोककर बेरहमी से मार डाला था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कड़ी कार्रवाई के दौरान चंद घंटों में कृष्णा मर्डर मिस्ट्री को उसके प्रेमी के सुराग की सहायता से सुलझा लिया।
सोमवार को पुलिस ने मर्डर के लिए प्रयोग में किए गए टोके और अन्य सामान को बरामद कर लिया है। कृष्णा मर्डर मामले के आरोपी आगामी एक सितंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं।
डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या के लिए प्रयोग किया गया टोका व मृतका युवती का मोबाइल फोन मिलने की पुष्टि की है।