फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police lodges FIR against Ex army officer in mandi himachal pradesh

पुरानी खबर वायरल करने पर सेवानिवृत्त अधिकारी पर केस

Wed, 22 Apr 2020 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Police lodges FIR against Ex army officer in mandi himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंडी में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने फेसबुक पर चीनी नागरिकों के पकड़े जाने की सूचना वायरल कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा। छानबीन में पता चला है कि यह खबर करीब आठ साल पुरानी है। पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसके लिए फेसबुक पर संबंधित व्यक्ति की प्रोफाइल की छानबीन कर फेक न्यूज फैलाने वाले को ट्रेस कर रही है। फेसबुक प्रबंधन से भी जानकारी मांगी जा रही है। 

विज्ञापन


मंडी पुलिस ने इस फेक न्यूज को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर सभी को अलर्ट कर दिया है कि यह खबर झूठी है और इसे शेयर न करें। सोशल मीडिया में फेक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कर्फ्यू के दौरान मंडी जिला में फेक न्यूज से संबंधित 15 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिनमें पुलिस जल्द छानबीन पूरी कर चालान कोर्ट में पेश करेगी। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार कोरोना महामारी से संबंधी फेक न्यूज न फैलाएं। फेक न्यूज सोशल मीडिया में अपलोड करना और फैलाना कानूनी जुर्म है। उन्हाेंने कहा कि सभी फेक न्यूज शेयर करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed