{"_id":"ba0ce21908a35339c3bf63f7c378f54f","slug":"police-just-watching-and-he-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस देखती रही और उसने तोड़ दिया दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस देखती रही और उसने तोड़ दिया दम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Mar 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंज बाजार के व्यापारी जयचंद को अव्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मौके पर पुलिस बेबस होकर एंबुलेंस का इंतजार करती रही। वहीं, जय चंद ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के पास भी गाड़ी नहीं थी। राहगीरों ने दुकानदार को उठाकर नजदीक के निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार गंज बाजार में दुकान करने वाले जय चंद (60) मालरोड पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अकेले टहल रहे थे।
विज्ञापन
अचानक गेयटी थियेटर के नजदीक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गाड़ी न होने की बात कहकर इसे अस्पताल पहुंचाने में असमर्थता जताई। 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया।
विज्ञापन
लेकिन यह एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। तबीयत बिगड़ती देख कुछ लोग इन्हें निजी क्लीनिक ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में एंबुलेंस पहुंची लेकिन यह कहकर शव को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया कि यह अब उनका केस नहीं है।
पुलिस की पीसीआर आने के बाद ही शव को आईजीएमसी ले जाया गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय से कोई गाड़ी या एंबुलेंस मिल जाती तो जान बचाई जा सकती थी।