फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police issue the sketch of double murder case at rohru

डबल मर्डर केसः पुलिस ने जारी किया हत्यारे का स्कैच

Tue, 15 Jul 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Tue, 15 Jul 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
police issue the sketch of double murder case at rohru

जुब्बल तहसील की अंटी पंचायत के छाजपूर में 10 जुलाई की शाम दोहरे हत्याकांड के आरोपी का सुराग नहीं मिला है। चार दिन से भटक रही पुलिस के लिए आरोपी तलाशना चुनौती बन गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी का स्कैच जारी कर दिया है। इसे तलाशने में अब दूसरे राज्यों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


चार दिनों से क्षेत्र में पुलिस की दर्जन से अधिक टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। जंगलों में गुजरों के ढेरों से लेकर मजदूरों के सभी ठिकानों को तलाशा जा रहा है। पुलिस सभी बैरियरों पर दिन-रात वाहनों की चैकिंग चल रही है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


नेपाल से आरोपी के साथ गांव में दूसरे व्यक्ति के पास रहने वाले लोगों से बातचीत के बाद पुलिस ने आरोपी का यह स्केच जारी किया है। उत्तराखंड के बस अड्डों पर पुलिस की टीमें बैठी हैं। अभी तक तलाशी में भाग रही पुलिस के पास आरोपी की कोई पहचान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सिर्फ आरोपी के परिवार सहित मिलने पर ही पकड़ सकती है। आरोपी नेपाली मजदूर के साथ उसकी चार बेटियां, एक पांच साल का बेटा व पत्नी है। चार दिन में आरोपी के प्रदेश की सीमा से बाहर निकलने की पूरी संभावना है।


डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि यदि आरोपी क्षेत्र में किसी बागवान या मजदूर के पास पनाह लिए मिला तो उसके खिलाफ पुलिस संगीन आरोपी को संरक्षण देने का मामला दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी का स्केच जारी किया गया है। पुलिस की टीमें दिन-रात आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed