{"_id":"605999cb9810412b53263772","slug":"police-constable-booked-in-ndps-case-sold-chitta-to-juvenile-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नाबालिग को चिट्टा बेचने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुर: नाबालिग को चिट्टा बेचने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस कांस्टेबल की ओर से नाबालिग को चिट्टा बेचने का मामला सामने आया है। किशोर ने आरोप लगाया है कि उसे कांस्टेबल ने चिट्टा बेचा है। इससे नशा माफिया पर कार्रवाई करने वाली पुलिस ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इसे पुलिस लाइन भेजा गया है। मामले में विभागीय जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नलवाड़ी मेला मैदान में पुलिस ने एक नाबालिग से 0.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने चिट्टा कार में बैठे खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति से खरीदा है। इसके बाद पुलिस जांच में किशोर की ओर से बताई गई कार पुलिस कांस्टेबल की निकली। वहीं जब पुलिस ने इस वाहन की जांच की तो उसमें से इलेक्ट्रॉनिक वजन स्केल और एक फॉइल कागज रोल भी बरामद हुआ। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गई है।
विज्ञापन