{"_id":"364de52fd8f0dd69b51bd7d3d10e0e05","slug":"police-constable-arrsted-in-hpu-student-beaten-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो पुलिसवाले ही तोड़ रहे कानून, कर रहे गुंडई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो पुलिसवाले ही तोड़ रहे कानून, कर रहे गुंडई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएलबी छात्र के साथ चक्कर में उसके घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को रविवार को हिरासत में लेने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया। दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार वर्तमान में अस्थायी तौर पर सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात है।
विज्ञापन
दूसरा आरोपी मनीष कुमार है, जो लक्कड़ बाजार स्थित निजी संस्थान से वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है। पुलिस अभी इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर दी जाएगी। तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने से पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार निवासी नयाल चैली समरहिल पर डिम्ड सस्पेंशन की तलवार लटक गई है।
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार देर रात करीब दस बजे एचपी यूनिवर्सिटी में एलएलएबी के छात्र विकास शर्मा अपने घर थे। इसी दौरान चार युवक उसके घर में पहुंचे और उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फ रार हो गए।
कांस्टेबल पर अलग से होगी कार्रवाई
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि विवि के लॉ छात्र से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ शिमला पुलिस अलग से विभागीय जांच भी करेगी। इसमें मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। गिरफ्तारी हो जाने के बाद अब उसकी डिम्ड सस्पेंशन होना भी तय माना जा रहा है।