{"_id":"587258554f1c1b1729ba804d","slug":"police-caught-wood-in-a-pickup-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाके पर पकड़ी लाखों की लकड़ी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नाके पर पकड़ी लाखों की लकड़ी, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के दौलतपुर चौक क्षेत्र के भंजाल में पुलिस को वन काटुओं के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गांव केजंगल से एक पिकअप गाड़ी से खैर के करीब 25 मोच्छे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एएसआई राजेंद्र पठानिया और हेड कांस्टेबल गोपाल कृष्ण पर आधारित पुलिस टीम ने भंजाल में नाका लगा रखा था। जंगल से सुबह साढ़े पांच बजे एक पिकअप गाड़ी आई। उन्होंने गाड़ी को रुकने इशारा किया।
विज्ञापन
इसमें सवार लोग गाड़ी को मौके पर छोड़ कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। एएसआई राजेंद्र पठानिया ने बताया कि जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर के 25 मोच्छे लदे थे। जिनकी बाजारी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में जुट गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें बना दी गई है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।