फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police caught sex racket at manali, 7 arrested.

मनाली के होटल में सेक्स रैकेट, 4 लड़कियों समेत 7 लोग पकड़े

Mon, 30 May 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Mon, 30 May 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
police caught sex racket at manali, 7 arrested.
पुलिस ने नकली ग्राहकों के जरिये मौके से दो दलालों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। - फोटो : Demo pic

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के मॉल से सटी गली के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली ग्राहकों के जरिये मौके से दो दलालों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। वहीं, होटल से पकड़ी गई चार लड़कियों को कोर्ट के आदेश पर शेल्टर होम भेजा गया। पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि यहां होटल में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है।
विज्ञापन


इस काम में होटल मैनेजर भी शामिल है। लिहाजा वीरवार रात पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसएचओ मनाली केडी शर्मा की अगुवाई में एक स्पेशल टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कुछ नकली ग्राहकों को होटल में ठहरने को भेजा और लड़कियां पेश करने की इच्छा जाहिर की। होटल मैनेजर के कहने पर वहां मौजूद दो दलालों ने बाहरी राज्य से लाई गईं चार लड़कियां सामने खड़ी कर दीं।

हर ग्राहक से लिया जाता था एक से पांच हजार

police caught sex racket at manali, 7 arrested.
होटल मैनेजर के कहने पर वहां मौजूद दो दलालों ने बाहरी राज्य से लाई गईं चार लड़कियां सामने खड़ी कर दीं। - फोटो : Demo pic

इसके बाद इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने होटल पर छापामारी कर दी और दोनों दलालों प्रवीण और विपिन समेत होटल मैनेजर कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरोह प्रति ग्राहक से एक से पांच हजार रुपये लेते थे।

इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से अदालत ने उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं, चारों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले किए जाने तक कोर्ट से शेल्टर होम में रखने के आदेश मिले हैं।

मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही धर्मशाला के मैकलोडगंज में भी देह व्यापार करने वाले पुलिस ने दबोचे हैं।

सेक्स रैकेट के आरोपी रिमांड पर

police caught sex racket at manali, 7 arrested.
सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। - फोटो : demo

वहीं मैकलोडगंज स्थित एक निजी होटल में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपी पति और पत्नी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस आरोपियों से धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की शिनाख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि अनैतिक कार्यों के लिए इस्तेमाल भवन भी सीज किए जाएंगे। भवन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। मैकलोडगंज में सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपियों के चंगुल से भागकर एक युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाई थी।

इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारियां की थीं। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दलाल जम्मू-कश्मीर और पंजाब के रहने वाले हैं। युवती से दुराचार करने वाला ग्राहक पंजाब का बताया जा रहा है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed