फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police case againest kanhaiya kumar at dharamshala.

सेना पर टिप्पणी को लेकर कन्हैया पर राष्ट्रद्रोह का केस

Thu, 07 Apr 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 07 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
 police case againest kanhaiya kumar at dharamshala.
कन्हैया कुमार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ बुधवार को जिला सत्र एवं न्यायालय धर्मशाला में राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा दायर किया गया है। सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूर्व सैनिक सूबेदार काहन सिंह, सेवानिवृत्त जेसीओ शमशेर चंद शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन कर्म सिंह धीमान और पूर्व कैप्टन मदन चंद की शिकायत पर यह मुकदमा दायर किया गया है।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को तय की गई है। पूर्व सैनिकों के अधिवक्ता विश्व चक्षु ने बताया कि काहन सिंह ने बीते 11 मार्च को लीगल नोटिस जारी कर कन्हैया को सेना से माफी मांगने या 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा था। कन्हैया ने न नोटिस का जवाब दिया और न ही पूर्व सैनिकों से माफी मांगी। काहन सिंह ने कहा कि कन्हैया ने सेना के जवानों को बलात्कारी कहा है।
विज्ञापन


इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। तीन बार देश के लिए जंग लड़ने के बाद अब उन्हें बलात्कारी करार दिया जा रहा है। यह शोभनीय नहीं है। संविधान के आर्टिकल 19 में कहीं भी नहीं लिखा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से आप किसी की भावनाएं आहत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लगी हैं धाराएं
124ए : राष्ट्रद्रोह
499 : मानहानि
500 : मानहानि पर सजा का प्रावधान
504 : किसी की बेइज्जती कर शांति भंग करना
505 : अफवाह फैलाना
511 : भड़काने की कोशिश करना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed