फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Passenger's trolley bag stolen from train, investigation leads to recovery of large quantity of jewellery

बिहार: सीवान में ट्रेन यात्री का ट्रॉली बैग चोरी होने का खुलासा, दो आरोपितों के घर से आभूषण बरामद

Tue, 06 Oct 2026 04:53 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

सीवान में ट्रेन यात्री का ट्रॉली बैग चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दो आरोपितों के घर छापेमारी में सोने-चांदी जैसे दिखने वाले बड़ी संख्या में आभूषण बरामद हुए। दोनों ने संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस वास्तविक स्वामियों की पहचान कर रही है।

 

विज्ञापन
Passenger's trolley bag stolen from train, investigation leads to recovery of large quantity of jewellery
बरामद आभूषण और प्रेस वार्ता करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ट्रेन में यात्री का ट्रॉली बैग चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में दो प्राथमिक आरोपितों के घरों पर अलग-अलग छापेमारी कर बड़ी संख्या में सोने और चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण बरामद किए हैं। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस बरामद आभूषणों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान करने में लगी है।

सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को छपरा कचहरी से धावे की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से बसंतपुर से महाराजगंज जाने के दौरान महाराजगंज थाना क्षेत्र के कापिया निवासी सचिन सिंह, पिता अरुण कुमार सिंह का ट्रॉली बैग सरहरी रेलवे स्टेशन के आसपास चोरी हो गया था। बैग में गहने होने की बात बताई गई थी। इस मामले में भगवानपुर हाट थाना में कांड संख्या 308/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी 20 जुलाई 2026 को धारा 305(c) के तहत दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

दो आरोपितों के घर पुलिस ने की छापेमारी
कांड के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव (45), पिता पारस यादव और सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद (59), पिता स्वर्गीय बैजनाथ साह के घर अलग-अलग छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

जीतेन्द्र के घर से 31 तरह के आभूषण बरामद
बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव के घर से सोने जैसा दिखने वाला एक मंगलसूत्र, ढोलना, छोटा मंगलसूत्र, कान के झुमके, झाली, मांग टीका, गोल टॉप, बालियां, नाक की कील, टिकुली, लॉकेट, नथुनी, मंगलसूत्र की माला और पीले रंग की एक चेन बरामद की गई।

इसके अलावा चांदी जैसा दिखने वाला पांच कमरबंद, छह जोड़ी पायल, सात जोड़ी मेहंदी छल्ला, चांदी जैसी चोटी, कमर का चाबी रिंग, बाजूबंद, बाल का क्लिप, बच्चों के आभूषण, टूटे पायल, ब्रेसलेट, अंगूठी, छोटे-बड़े आभूषण और बिछिया समेत करीब 31 प्रकार के सामान बरामद किए गए।

वहीं, एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद के घर से चांदी जैसा दिखने वाला दुल्हन पायल की दो जोड़ी, सोने जैसे दिखने वाले कान के बाली की एक जोड़ी, सोने जैसा दिखने वाला गले का छोटा हार, चांदी जैसी बाल की चोटी और सोने जैसा दिखने वाला छोटा कान का झुमका बरामद किया गया। इसके अलावा चांदी जैसा दिखने वाला दुल्हन पायल की आठ जोड़ी भी बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

वास्तविक स्वामियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा बरामद आभूषणों की वास्तविकता की जांच कराई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद सामान किन-किन चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस इनके वास्तविक स्वामियों की पहचान करने के साथ गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed