फिल्मी अंदाज में चोरी को अंजाम देती थीं ये महिलाएं, ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दुकानों से चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फिल्मी अंदाज में महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से बस स्टैंड के समीप दो महिलाओं को काबू कर लिया। जबकि एक महिला फरार बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हुआ यूं कि पुलिस थाना ऊना से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर तीन महिलाएं शॉपिंग करने के बहाने आईं। इनमें से दो महिलाओं ने दुकानदार को उलझाए रखा और एक महिला ने दुकान में रखे कमीजों के बंडल को उठाकर बाजू के नीचे रख ऊपर अपनी चुन्नी ले ली।
दुकानदार को ऐसे चला चोरी का पता
उसने तुरंत से सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। एक महिला ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर ऊना बस स्टैंड के समीप से दो महिलाओं को काबू कर लिया, जबकि उनकी एक साथी फरार हो गई।
पुलिस अब यह जानने का कर रही प्रयास
दुकानदारों ने पकड़ी गई दोनों महिलाओंं को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी महिलाओं ने कहां-कहां इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है और कब से ऊना में सक्रिय थीं।
इस बारे में एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।