फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police beaten Sick father of accused at bilaspur

बेटे को मुर्गा बना कर पुलिस ने पीट दिया बीमार पिता

Wed, 22 Aug 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
police beaten Sick father of accused at bilaspur

घास काटने को लेकर कहासुनी के मामले में सुनहाणी क्षेत्र में जांच को पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को मुर्गा बना दिया और गंभीर बीमारी से पीड़ित उसके पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


गांववालों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद हर ओर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित पिता-पुत्र ने मंगलवार को एसपी बिलासपुर से मिलकर आरोपी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत भी कर दी है।
विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में पीड़ित युवक सुरेश कुमार ने बताया कि बीते 18 अगस्त को घास काटने को लेकर उसकी किसी से कहासुनी हो गई थी। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो एक एएसआई, एक महिला पुलिस कर्मी और एक पुरुष कर्मी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर मुर्गा बना दिया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं उनके पिता लेखराम ने इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed