नशे की बड़ी खेप बरामद, 9 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरस और हेरोइन की तस्करी के खिलाफ कुल्लू पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नौ किलो 84 ग्राम चरस की खेप पकड़ी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी नंद लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कसोल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक नेपाली महिला पैदल कसोल की तरफ आ रही थी।
पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गई। शक होने पर पुलिस ने उसके कब्जे से नौ किलो 84 ग्राम चरस बरामद की। चरस की तस्करी में शामिल महिला की पहचान राम माया निवासी नेपाल के रूप में हुई है जो चरस को कसोल की तरफ लेकर आ रही थी।
नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने महिला को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकाली जा रही है। महिला को कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा महिला ने चरस को कहां से खरीदा और कहां बेचने वाली थी इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। देवभूमि कुल्लू में नेपाल से चरस बड़े पैमाने पर आ रही है। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि मणिकर्ण में पकड़ी नौ किलो चरस की खेप भी महिला तस्कर ने नेपाली से लाई थी।