फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested two person with drugs

महिला कर रही थी ऐसा कारोबार कि दंग रह जाएंगे आप

Sun, 20 Jul 2014 02:57 PM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
police arrested two person with drugs

एसआईयू (स्पेशल इनवेस्टिगेशन विंग) ने बरोटीवाला में एक घर में दबिश देकर एक महिला से चरस, अफीम, स्मैक और छह कारतूसों सहित लोडिड रिवाल्वर बरामद की है।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों मिलकर इस मकान में नशे का कारोबार चला रहे थे। पु़लिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर में महिला व युवक नशीली दवाओं का कारोबार चला रहे थे। जिस पर एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू, मुख्य आरक्षी हरविंद्र, पवन, किशोर, धर्मवीर, ओमकार व महिला कर्मी चंद्र किरण ने सायं चार बजे महिला के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

140 रेस्काफ की शिशियां बरामद

police arrested two person with drugs

इस दौरान महिला व युवक घर पर ही मिले। पुलिस ने युवक की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी विजय दईया के रूप में की है। एसपी अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

घर युवक की जेब से 20 ग्राम चरस मिली है जबकि 70 ग्राम अलमारी से निकली। इसके अलावा एक ग्राम स्मैक, डेढ़ ग्राम अफीम व रेसकाफ की 140 शिशियां महिला के पास कमरे में रखी हई मिली।

नागालैंड का फर्जी लाइसेंस!

पुलिस के मुताबिक महिला के पास से हो रिवालवर पकड़ी गई है वह इंडियन मेड है। पुलिस से जब लाइसेंस मांगा तो लाइसेंस नागालैंड का निकला। पुलिस इस लाइसेंस को फर्जी मान रही है। लिहाजा पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed