फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested two person in kullu murder case

पढ़िए, पुलिस ने कैसे सुलझाया कुल्लू हत्याकांड?

Thu, 28 Aug 2014 04:44 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
police arrested two person in kullu murder case

कुल्लू के शिरढ़ क्षेत्र के शिल्ही नामक स्थान पर हुई श्याम चंद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर शेर सिंह की अगुवाई और एसएसपी निहाल सिंह के मार्ग दर्शन में पुलिस के दल ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस की टीम रात भर इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी रही।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस के दल ने घटना स्थल के आसपास लगे मोबाइल टाबरों की मदद से घटना स्थल के आसपास के मोबाइल काल को खंगाला। इसी की मदद से पुलिस की टीम को कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी गिरफ्तार

police arrested two person in kullu murder case

रात भर कड़ी मेहनत के साथ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि श्याम चंद हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों संजू निवासी मलारू और हुक्कम राम निवासी सुजणी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को श्याम चंद और दोनों आरोपियों में किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इस पर आरोपियों ने श्याम चंद के सिर पर किसी हथियार से बार कर दिया। इससे श्याम चंद की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed