फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested the accused in kidnapping case sirmour.

50 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला केशव

Sun, 01 Feb 2015 11:03 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
police arrested the accused in kidnapping case sirmour.

कालाअंब (सिरमौर) से अगवा मासूम केशव 50 घंटे की खोजबीन के बाद मिल गया है। शनिवार दे शाम करीब पौने दस बजे पुलिस टीम ने उसे घर के साथ ही एक मकान से बरामद किया। मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस केशव को नाहन ले गई है। यहां उसका मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि एसपी एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस टीम ने शक के आधार पर आसपास के चार-पांच घरों की तलाशी ली। इस दौरान स्थानीय निवासी सुमन सिंह के घर का एक कमरा बंद था। शक होने पर पुलिस ने इसे खुलवाया तो बच्चा कमरे में बेडबॉक्स के अंदर बंद था।
विज्ञापन

मुंह पर पट्टी और हाथ-पैर भी बांध रखे थे

police arrested the accused in kidnapping case sirmour.

पिछले 48 घंटे से इसके मुंह पर काली पट्टी बांधी गई थी, जबकि उसके हाथ-पैर में बंधे हुए थे। पुलिस ने बच्चे को अगवा करने के आरोप के सुमन सिंह के किरायेदार मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी अनु, उसके पति शंकर विजय और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की मोबाइल लोकेशन घर के आसपास ही मिल रही थी। खुफिया टीम क्षेत्र में पूरी नजर रखे हुए थी। शक के आधार पर कुछ घरों की तलाशी ली गई तो यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उन्‍होंने बताया कि सभी आरोपी सुमन सिंह के घर में किरायेदार हैं।

फैक्टरी में काम करते हैं सभी आरोपी

police arrested the accused in kidnapping case sirmour.

बताया जा रहा हैं कि आरोपी कालांअब स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि केशव को मेडिकल जांच के लिए नाहन अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि टीम का नेतृत्व डीएसपी मनमोहन सिंह और एएसपी प्रोवशेनर स्वप्निल मिश्रा ने किया।

उधर, केशव के पिता रामेश्वर और ताऊ रमेश शर्मा ने बताया कि उनका बच्चा मिल गया है। बच्चा स्वस्‍थ है और इसे मेडिकल के लिए नाहन अस्पताल में ले जाया गया है। केशव के पिता रामेश्वर और ताऊ रमेश शर्मा ने इसके लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed