फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested five goons in una

महिलाओं ने बुला-बुलाकर आशिकों को पीटा

Sun, 13 Jul 2014 10:29 PM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
police arrested five goons in una

ऊना जिले के एक गांव में महबूबा से मिलने आए आशिकों की गांव की महिलाओं ने ऐसी धुनाई की कि वह महिलाओं के पांव पकड़कर माफी के गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन महिलाओं ने इन मनचलों की खूब छित्तरपरेड करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जिस महिला से यह युवक मिलने आए थे, उस महिला को भी ग्रामीण महिलाओं के कहने पर पुलिस अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के कई लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं। इस महिला के पति का निधन हो चुका है। इलाके की महिलाओं ने पुलिस को बताया कि यह महिला कई युवकों को अपने घर पर बुला लेती थी, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था।

विज्ञापन

महिला के कई लोगों से संबंध

police arrested five goons in una

इस समस्या से निजात पाने के लिए गांव की महिलाओं ने योजना बनाकर बीती रात महिला के घर पर आए आशिक को पकड़ने की कोशिश की। आशिक तो भागने में सफल रहा लेकिन महिलाओं ने उक्त महिला की पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। सुबह होते ही उक्त महिला के मोबाइल पर फिर से फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस पर महिलाओं ने योजना बनाकर मनचलों को सबक सिखाने का काम शुरू कर दिया।

योजना के तहत एक अन्य महिला ने उक्त महिला के मोबाइल पर उसके आशिक से बात की तथा उसे गांव में बुला लिया। कुछ समय बाद युवक बाइक पर आया और महिला के घर के आसपास घूमने लगा, जहां पर पहले से छुपकर बैठी गांव की महिलाओं ने युवक को धर दबोचा।

महिलाओं ने आशिक की छित्तर परेड करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ऐसे ही कई और मनचलों के फोन आते रहे। ग्रामीण महिलाएं उन्हें गांव बुलाती रही और पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले करती रही। महिलाओं ने शनिवार शाम तक पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चेतावनी देकर छोड़ा

police arrested five goons in una

डीएसपी अंब सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला और उक्त युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान को मामला सौंपते हुए कहा गया है कि पंचायत इस मसले को सुलझाने का प्रयास करे। पुलिस का भी पूरा सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed