पुलिस कर्मचारी ने जान पर खेलकर ऐसे दबोचा नशा तस्कर, 7200 कैप्सूल बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर पुलिस की एसआईयू ने हरिपुरखोल क्षेत्र में गत रात को नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। मामले में कार में नशीले कैप्सूल और शीशियों के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा गया है।
अंधेरे के फायदा उठाकर आरोपी ने जंगल में भागने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य आरक्षी ने बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद उसे पकड़ लिया। मुख्य आरक्षी वेदप्रकाश की बाजू में फ्रेक्चर हुआ है। वह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
यह संभवतया अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप में से एक है। मंगलवार देर रात को सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने हरिपुरखोल के समीप नाका लगाया था।
ठंड में टीम के जवान संदिग्ध मार्ग पर जगह-जगह घने जंगल में छिप गए। देर रात को हरिपुरखोल के सुनसान जंगल में एक वाहन दूर से आता दिखा। एक मारुति जेन कार (एचआर-26आर-7703) को तलाशी के लिए रोका गया।
कफ सिरप की करीब 100 शीशियां और बोतलें बरामद हुुईं।
टीम ने कार से 7200 नशीले कैप्सूल और अलग-अलग किस्म की कफ सिरप की करीब 100 शीशियां और बोतलें बरामद हुुईं। प्रदीप कुमार (32) पुत्र बरखाराम निवासी चौली, तहसील बिलासपुर (हरियाणा) ने मौके से फरार होने का प्रयास किया।
यह तस्कर इस रास्ते के चप्पे चप्पे से वाकिफ था। रात को हुई हलचल भांपते वह कार को खड़ा कर खाई की तरफ भागा, लेकिन मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश ने उसका पीछा कर घने अंधेरे में खड्ड में छलांग लगा दी। पुलिस जवान के पास के छोटी टार्च ही थी।
इस दौरान कर्मी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। कई जगह चोटें आईं तो एक बाजू भी फ्रेक्चर हो गई। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि नशे की यह बड़ी खेप नाहन और आसपास क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंचाई जानी थी।
नशे की खेप ऐसे पहुंचाई जानी थी
नशे की खेप को बेचने वाले बिचौलियों की सहायता ली जानी थी। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय नशा तस्कर है। नाहन शहर में भी नशीली दवाइयों की आपूर्ति करता है।
आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। राजपूत महासभा पांवटा उपाध्यक्ष एवं पार्षद धनवीर कपूर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व युकां पांवटा इकाई उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने नशे के सौदागरों पर पुलिस शिकंजा कसे जाने की सराहना की है। उन्होंने बहादुरी दिखाने वाले मुख्य आरक्षी को प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग से सम्मान देने की सिफारिश की है।