{"_id":"1599bc9d805324d294ca94cdb3acfb0c","slug":"police-arrested-absoconded-prisoner-at-humirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 26 Aug 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर उपकारागार से फरार पांच कैदियों में से पुलिस ने एक और कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पांच में से अब तक तीन कैदियों को पकड़ चुकी है। दो कैदियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
उपकारागार से फरार कैदी अविनाश कुमार पुत्र राजन पाल निवासी गांव छवेड़ डा. खौदा तहसील सरकाघाट, मंडी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैदी सिरमौर के कालाअंब में आश्रय की तलाश में घूम रहा था।
विज्ञापन
अविनाश कुमार मर्डर केस में अंडर ट्रायल चल रहा था। हमीरपुर उपकारागार से 10 अगस्त को पांच कैदी फरार हो गए थे। फरार कैदियों में से दो कैदियों शेर मोहम्मद और विक्की को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
अब अविनाश हत्थे चढ़ा है। अन्य दो फरार कैदी कर्मजीत व बंसी लाल अभी पकड़ में नहीं आए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने बताया कि पांच फरार कैदियों में से तीन को पकड़ लिया गया है। तीसरे कैदी को मंगलवार को कालाअंब से गिरफ्तार किया गया है।