{"_id":"588e27874f1c1b2d3de803b7","slug":"police-arrest-man-with-ganja-and-brown-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो गांजा, 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो गांजा, 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ हरियाणा के एक युवक को दबोचा है। आरोपी की पहचान कृष्ण उर्फ शिवा (26) गोबिंद, निवासी मद्रासी कॉलोनी, रामनगर करनाल, हरियाणा के तौर पर हुई है। सदर पुलिस ने गश्त के दौरान रविवार सुबह करीब 3.45 बजे लालपानी बाईपास रोड पर इसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 72 ग्राम गांजा और 40 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी गई है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, भूप सिंह और कांस्टेबल चेतन कुमार गश्त पर थे। गाड़ी को आरक्षी (चालक) नरेश कुमार चला रहा था। लालपानी बाईपास रोड पर पैदल रास्ते में एक व्यक्ति बगल में बैग लटकाकर लंगड़ाते हुए सड़क की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वो हड़बड़ाकर पीछे की ओर जाने लगा। पुलिस ने रुकने के लिए आवाज लगाई तो वह तेजी से भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने करीब 15 मीटर आगे उसे शक के आधार पर पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो अंदर से काले रंग के पॉलीथिन के अंदर पैक की हुई हरे मसले हुए पत्ते नुमा चीज बरामद हुई। इसे सूंघा गया तो यह गांजा पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर जब आरोपी से पूछा गया तो उसने भी इसे गांजा ही बताया। इसके अलावा उसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद की गई। उधर, एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से यह सब लेकर आया था।
शिमला शहर में कौन कर रहा महंगा नशा
शिमला शहर में अब तक चरस और प्रतिबंधित दवाओं के मामले ही सामने आते रहे हैं। प्रतिबंधित दवाओं को नशे के तौर पर नशेड़ी इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के कई मामले पुलिस ने पकड़े भी हैं। लेकिन अब हेरोइन, स्मैक, ब्राउन शुगर और गांजा भी शिमला
पहुंचने लगा है। ब्राउन शुगर और हेरोइन की गिनती महंगे नशे में होती है। हरियाणा के रहने वाले आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसे कहां सप्लाई करता है? शिमला में उसके तार किससे जुड़े हुए हैं? आने वाले दिनों में इस बात का खुलासा करने का दावा सदर पुलिस कर रही है।