फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest a person in insurance cheating case

पकड़ा गया करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड काबरा

Sat, 23 Aug 2014 01:15 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
police arrest a person in insurance cheating case

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों इंश्योरेंस की रकम डबल करने का लालच देकर करोड़ों का फ्रॉड करने के आरोप में कथित शिवम सिंथेटिक्स कंपनी के एमडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान के भीलवाड़ा से दबोचा गया है।

विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि यह कंपनी मुंबई से कॉल सेंटर के जरिये ग्रामीण क्षेत्र की जनता को झांसा देकर ऑनलाइन पैसे मंगवाती थी। दाड़लाघाट क्षेत्र में तीन लाख की धोखाधड़ी की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस एमडी तक पहुंची है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। हिमाचल के कई जिलों में इस गोरखधंधे का नेटवर्क बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि दाड़लाघाट के डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टरमाइंड है काबरा

police arrest a person in insurance cheating case

आरोपी की पहचान गोपाल काबरा के रूप में हुई है। यह मास्टर माइंड है। पूरा ग्रुप यही ऑपरेट कर रहा है। डीएसपी के मुताबिक शातिर ने झांसा देकर तीन लाख की रकम एक ही अकाउंट में डलवाई थी। जांच में अकाउंट का पता करवाया।

यह भीलवाड़ा के पंजाब नेशनल बैंक का निकला। राजस्थान पुलिस की मदद से बैंक अधिकारियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को डिटेक्ट किया। अकाउंट के फोन नंबरों के आधार पर पुलिस ने कई साक्ष्य जुटाए और लोकेशन ट्रेस की। पर्याप्त साक्ष्य होने के बाद राजस्थान पुलिस की मदद से शातिर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। कुछ सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं जिसके आधार पर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है। दस्तावेजों में भी पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। लिहाजा मामले में कई गिरफ्तारियां संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed