{"_id":"82189e65ae10f98d198156cb67b141c0","slug":"pickup-accident-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप गिरी, एक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप गिरी, एक की मौत, चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 31 Aug 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी उपमंडल के परमेश्वरी ढांक में सेब लेकर जा रही एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए नारकंडा अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और उसने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार सेब से लदी पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 10 ए 6495 ननखड़ी से बाघी की ओर जा रही थी, जिसमें चालक और गाड़ी का मालिक बैठे थे।
इस बीच परमेश्वरी ढांक के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें गाड़ी के मालिक जिया लाल पुत्र मुहूर्त सिंह गांव व पोस्ट ऑफिस करासा, तहसील रोहड़ू की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं हादसे में चालक अजय कुमार, पुत्र राकेश कुमार गांव दवारली पोस्ट ऑफिस कोटला तहसील व जिला सोलन को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे रामपुर पुलिस के एएसआई रमेश चंद, हेड कांस्टेबल बख्शी, एचएससी राजेंद्र सिंह, आरक्षी मोहर सिंह और राजेश ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल से मृतक व घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए नारकंडा अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए रामपुर पुलिस के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि हादसा देर रात हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के दल ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।