{"_id":"cc1077994dd51fc314e3fb149e52f2c6","slug":"pickup-accident-at-ponta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई पिकअप, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई पिकअप, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-पांवटा-नाहन एनएच-72 पर माजरा के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो अन्य मजदूरों को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को पांवटा से पिकअप में करीब 10 मजदूर पांवटा से मैलियों की तरफ जा रहे थे। इस गांव में एक समारोह होने जा रहा था। इन मजदूरों ने भी इस कार्यक्रम में पहुंचना था।
विज्ञापन
पिकअप एचपी-17बी 6788 पांवटा से माजरा मैलियों की तरफ रवाना हुई। इसमें मजदूरों के साथ पानी के करीब तीन दर्जन कैंपर भी भरे हुए थे। एनएच-72 पर माजरा के समीप तेज रफ्तार पिकअप से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क के साथ लगते पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे में संजय (19) पुत्र बाबू राम निवासी रमैयाबेहड़ तहसील धरोरा जिला खैरी (उत्तरप्रदेश) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक मतिन (25) पुत्र मुख्यतार निवासी हरसीनपुर लखीमपुर (उत्तरप्रदेश) को एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मगर मतिन ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में वाहन सवार दो अन्य मजदूरों मोनिस व दीपू को आंशिक चोट आई हैं। जबकि अन्य मजदूरों पर कोई चोट नहीं आई। उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि कर कहा कि माजरा के समीप सड़क हादसा हुआ है।