फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol pump robbed at gunpoint in Una Himachal Pradesh

नकली पिस्तौल दिखा लूटा पेट्रोल पंप, पकड़े जाने पर पहली लूट भी कबूली

Fri, 04 Jan 2019 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump robbed at gunpoint in Una Himachal Pradesh

हिमाचल के ऊना जिले के चलेट स्थित पेट्रोल पंप में एक शातिर ने नकली पिस्तौल दिखाकर दूसरी बार लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। नकाब पहनकर आए शातिर ने पेट्रोल पंप कर्मियों को पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर साढ़े 75 हजार रुपये लूटे और फरार हो गया। बाद में स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने आरोपी को कैश सहित दबोच लिया। आरोपी की अजय कुमार उर्फ सोनू निवासी डाडासीबा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पहले भी इसी पंप से 91 हजार रुपये लूटे गए थे। पूछताछ में पता चला कि इसी आरोपी ने पहली वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप पर कैश गिनकर सेल्समैन मुनीष और आकाश ने मालिक रिखी राम जसवाल को सौंपा। तभी एक नकाबपोश पिछली दीवार फांदकर आया और कान पर पिस्तौलनुमा हथियार रखकर सारा कैश लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप मालिक ने शोर मचाया और पुलिस को इस वारदात की तुरंत सूचना दी।

विज्ञापन

तब तक शातिर फरार होकर बस स्टैंड पहुंच गया। उसने वहां एक गाड़ी किराए पर ली, लेकिन जब गाड़ी चालक पेट्रोल पंप की तरफ पेट्रोल डलवाने लगा, तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। वह अंधेरे का लाभ उठाते हुए पिरथीपुर रोड पर पहुंच गया।

उधर, पहले से गश्त कर रहे चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया और उनकी टीम ने आरोपी की हरकतों और स्थानीय युवाओं अजय ठाकुर और बलबीर सिंह की सहायता से उसे दबोच लिया।

एएसआई राजिंदर पठानिया ने बताया कि आरोपी से लूटा गया कैश और पिस्तौलनुमा हथियार बरामद किया गया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 393 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने पंप से नकदी छीन कर भागने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed