{"_id":"5b1e818c4f1c1ba86e8b7805","slug":"parents-escaped-leaving-their-three-children-in-rented-rooms-at-kullu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किराये के कमरे में तीन बच्चों को छोड़ दंपती फरार, यहां जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराये के कमरे में तीन बच्चों को छोड़ दंपती फरार, यहां जानिए पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन बच्चों को किराये के कमरे में छोड़कर माता-पिता फरार हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर की है। यहां एक दंपती किराये के कमरे में चार साल के बेटे, छह और आठ साल की बेटियों के साथ रहता था।
विज्ञापन
अनबन होने पर पहले पत्नी और फिर पति बच्चों को लावारिस छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। अब इन बच्चों को शिशु गृह शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां जानिए पूरा मामला
पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने मजदूरी करने वाले इस दंपती का घर में रखने से पहले पहचान पत्र नहीं लिया था। पति-पत्नी की आपसी अनबन के चलते पत्नी और करीब छह दिन बाद बच्चों का पिता चुपचाप चला गया।
इसके बाद ये बच्चे अकेले रह गए। बच्चों की सूचना पुलिस तक पहुंची, तभी मामला सामने आया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य ने कहा कि तीनों बच्चों को शिशु गृह शिमला भेजा गया है।
कहा कि शहर में काम करने वाले मजदूरों को किराये के कमरे में रखने से पहले उनसे पहचान पत्र जरूर लें। इसके साथ ही उनका पुलिस के पास सत्यापन करवा लें ताकि ऐसी घटना सामने आने पर आरोपियों को पकड़ा जा सके।