फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paprola Ayurvedic College gets three new PG courses, Ministry of AYUSH approved

पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज को मिले तीन नए पीजी कोर्स, आयुष मंत्रालय ने दी मंजूरी

Tue, 01 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Paprola Ayurvedic College gets three new PG courses, Ministry of AYUSH approved
सांकेतिक-आयुर्वेदिक - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने प्रदेश के एकमात्र राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला को तीन नए पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी है। इससे पूर्व संस्थान को सामान्य सर्जरी के अभ्यास करने की अनुमति मंत्रालय ने दी थी। इसके बाद अब संस्थान में शरीर रचना, अगध तंत्र और शरीर क्रिया विषयों के लिए तीन नए पीजी कोर्स शुरू करने की सौगात दे दी है।

विज्ञापन


 पिछले माह मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने इस संबंध मेें संस्थान का दौरा कियाथा। टीम की मंत्रालय को दी गई रिपोर्ट के आधार पर इन तीन नए विषयों में पीजी कोर्सेज शुरू करने का रास्ता साफ हो सका है। आयुष मंत्रालय से मिली अनुमति के बाद अब छात्र यहां आयुर्वेद के सभी 14 विषयों में पीजी कोर्स कर सकेंगे। आयुर्वेद के सभी 14 विषयों में पीजी की सुविधा देश के कुछेक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक संस्थानों में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


अब इस कॉलेज के डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने की राह भी आसान हो गई है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पास करके पहले ही केंद्र सरकार के समक्ष यह मांग रखी हुई है। मंत्रालय ने आयुर्वेद की यूजी की 75 सीटों को भी नए सत्र के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. नरेश शर्मा ने तीन नए विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने की स्वीकृति मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed