दर्दनाक! घर जा रहे थे भाई बहन और आ गई मौत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों अपने घर जा रहे थे। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसा थाना क्षेत्र शिलाई के तहत सैंज खड्ड के समीप का है जहां पर अल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके के लिए समीप के थाने से पुलिस टीम को दुर्घटना स्थल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।
शिलाई-चौपाल मार्ग पर शर की धार में हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिलाई-चौपाल मार्ग पर शर की धार में वीरवार को एक आल्टो कार नंबर एचपी03-4245 अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फुट गहरी खड्ड में जा गिरी।
जिससे उसमें सवार गांव बागी, तहसील कुपवी जिला शिमला निवासी देवराज (42) एवं उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की शिकार महिला की खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार भाई-बहन शिमला जिले के रोहडू से अपने घर बागी आ रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।