{"_id":"571bbe644f1c1b34228b47ed","slug":"overload-bus-accident-at-bilaspur-32-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड प्राइवेट बस पलटी, 32 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड प्राइवेट बस पलटी, 32 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं शाहतलाई मार्ग पर शाहतलाई से करीब दो किमी दूर सेउ में एक निजी बस पलटने से इसमें सवार 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार हमीरपुर और ऊना जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हैरानी इस बात की है कि 22 सीटों की क्षमता वाली बस में 32 से अधिक यात्री बैठे हुए थे।
विज्ञापन
बस की कमानी टूटने से बस सड़क पर पलट गई। इस वजह से बस के आगे के दोनों टायर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे निजी बस घुमारवीं से शाहतलाई की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेउ के पास अचानक बस की कमानी टूट गई और वह पलट गई।
विज्ञापन
हालांकि सुखद बात यह रही कि बस सड़क में ही पलटी। इस कारण किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। अगर बस खाई में गिरती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। घटना की सूचना शाहतलाई पुलिस को मिली तो पुलिस सहित स्थानीय लोग और टैक्सी चालक घायलों की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई में घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया लेकिन सीएचसी तलाई में एक्सरे मशीन तो है लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
इस वजह से मरीजों का उपचार करने में डॉक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी इस बात की भी है कि पीएचसी में एंबुलेंस तो है लेकिन उसे चलाने के लिए चालक भी उपलब्ध नहीं था। इस वजह से मरीजों को टैक्सियों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी तहसीलदार झंडूता देव राज शर्मा ने घायलों के बारे में जानकारी ली गई। पटवारी से जानकारी जुटा कर सरकार की ओर से नियम अनुसार घायलों को राहत राशि मुहैया करवाई जाएगी।