फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   overdose of drugs killed a boy at sanjauli.

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, 4 दिन से कमरे में था बंद

Fri, 15 Apr 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Apr 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
 overdose of drugs killed a boy at sanjauli.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला नशे की ओवरडोज का ही प्रतीत हो रहा है।

शिमला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। समिट्री में युवक कमरे मृत मिला। अंदर से कमरा बंद होने के कारण सूचना मिलने पर आई ढली थाना पुलिस को दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल होना पड़ा। युवक पिछले शनिवार को घर से शिमला आया था।

विज्ञापन


घर वाले इसे लगातार फोन कर रहे थे, मगर मंगलवार से यह फोन नहीं सुन रहा था। बुधवार को जब मृतक युवक के परिजन शिमला पहुंचे तो उन्होंने उसे कमरे के अंदर पड़ा पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसकी उम्र करीब 33 साल है।
विज्ञापन


उसकी बहन तथा अन्य परिजन जब शिमला समिट्री पहुंचे तो उन्होंने घर को अंदर से बंद पाया। वे लॉबी का शीशा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो अंदर कमरा बंद पाया गया। इस पर सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने पार्षद और पड़ोसियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर युवक मृत पाया गया, उसके पास नशीला पदार्थ पाया गया, जिससे पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला नशे की ओवरडोज का ही प्रतीत हो रहा है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की मौत के असल कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने मामले की पुष्टि की है।


चमियाणा पंचायत के पार्षद नरेंद्र ठाकुर (नीटू) का कहना है कि समीट्री क्षेत्र में युवा नशे के मकड़जाल में बुरी तरह फंस रहे हैं। नरेंद्र ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से नशे की बढ़ती प्रवृति पर नकेल कसने के लिए इलाके में गश्त बढ़ाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed