गांव में की जा रही थी अफीम की अवैध खेती, 35 हजार पौधे पकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले में थाना क्षेत्र नाहन के तहत मात्तर भेड़ों पंचायत के समालका गांव में पुलिस ने एक किसान की ओर से दो खेतों में उगाई अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। किसान ने 35 हजार अफीम के पौधे उगाए थे। पुलिस ने अफीम के पौधे उखाड़ कर कब्जे में ले लिए हैं।
खेत मालिक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर गईं पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र की मात्तर भेड़ों पंचायत के समालका गांव निवासी इंद्रपाल के 2 खेतों में अफीम की खेती की जा रही है।
पुलिस को चलना पड़ा मीलों पैदल
दूर दराज का गांव होने के चलते पुलिस की पूरी टीम को मीलों पैदल चलना पड़ा। जब पुलिस खेत में पहुंची तो 2 बड़े खेत अफीम के पौधों से भरे थे। पुलिस ने घंटों तक अफीम के पौधों की गिनती की। कुल 34 हजार 900 पौधे पाए गए। पुलिस ने खेत मालिक इंद्रपाल को बुलाकर उससे पूछताछ की।
इसके बाद सारी अफीम को उखाड़ कर कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिले में इतनी भारी मात्रा में अफीम के पौधे खेत में मिलने का यह पहला मामला है।