{"_id":"5ee0870a77ed5f381a699049","slug":"one-lakh-rupee-seized-from-shop-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन की दुकान में ताश के पत्तों के साथ 1 लाख 62 हजार रुपये पकड़े, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिकन की दुकान में ताश के पत्तों के साथ 1 लाख 62 हजार रुपये पकड़े, मामला दर्ज
Wed, 10 Jun 2020 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजेरा में पुलिस ने मीट की दुकान में 13 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ दांव पर लगाई एक लाख 62 हजार 600 रुपये की रकम भी जब्त कर ली है। सभी लोग जुआ खेलने में इतने मग्न थे कि उन्हें पुलिस के आने का पता ही नहीं चला। जुआ खेल रहे सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके बाद में जमानत पर रिहा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को चंबा पुलिस दल थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में रजेरा की तरफ गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मीट की दुकान में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुकान में धाबा बोल दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि रजेरा में 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन