{"_id":"5a24ecbf4f1c1bd9798c094c","slug":"one-lakh-cash-and-laptop-stolen-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में चोरी, एक लाख कैश और लैपटॉप ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में चोरी, एक लाख कैश और लैपटॉप ले उड़े शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भोरंज की अमरोह पंचायत के अंतर्गत डली गांव में एक प्राइवेट अस्पताल में घुसकर शातिर एक लाख रुपये नकद और लैपटॉप उड़ा ले गए। शनिवार रात को खिड़की के शीशे तोड़कर शातिरों ने अस्पताल के भीतर प्रवेश किया।
विज्ञापन
चोरी का पता रविवार सुबह चला। अस्पताल संचालक ने पुलिस थाना भोरंज को सूचना दी। एसएचओ मुकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए डॉग स्कवायड भी बुलाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के मालिक डॉ. राजन विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह जैसे ही उन्होंने अस्पताल का गेट खोला, तो ओपीडी का दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ आशंका हुई तो उन्होंने बाहर आकर खिड़की को देख तो उसके सारे शीशे टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। निजी अस्पताल में गत रात्रि चोरों ने सेंध लगाकर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया है। उधर, डीएसपी बड़सर धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।