फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one killed, four injured as car plunges into deep gorge in khajiyaar chmaba

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

Sun, 15 Jun 2014 05:31 PM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
one killed, four injured as car plunges into deep gorge in khajiyaar chmaba

पर्यटन स्थल खज्जियार में घुमने आए पर्यटकों की एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। इसमें सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल चंबा लाया गया।

विज्ञापन


इनमें वाहन चालक की गंभीर हालत को देखते हुए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए पर्यटकों की महिंद्र एक्सयूवी गाड़ी नंबर डीएल4सी-एनवी-7209 शनिवार रात को साढ़े दस बजे के करीब अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन

सात पलटे खाकर खाई में जा गिरी

one killed, four injured as car plunges into deep gorge in khajiyaar chmaba

गाड़ी करीब सात पलटे खाते हुए नीचे की सड़क पर खड़े एक अन्य टूरिस्ट वाहन पर जा गिरी। इस वाहन में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। इस गाड़ी के साथ आई दो अन्य गाडिय़ां भी चल रही थीं।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के पर्यटकों को निकालने के लिए उनके साथी पर्यटकों सहित अन्य पर्यटक तुरंत जुट गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद राहत कार्य शुरू करवाए। गाड़ी में सवार 45 वर्षीय महिला सर्वजीत कौर पत्नी सतपाल सिंह निवासी जनकपुरी नई दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक की हालत गंभीर

one killed, four injured as car plunges into deep gorge in khajiyaar chmaba

कार में सवार सतपाल सिंह, इस्मित कौर व इकजीत कौर और चालक बलजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी जनकपुरी दिल्ली घायल हुए हैं। चालक बलजीत सिंह को गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। जनकपुरी दिल्ली से आए पर्यटक खज्जियार स्थित होटल में ठहरे हुए थे।

वे शनिवार रात साढ़े दस बजे के करीब पास ही स्थित मिनी स्वीस होटल में खाना खाने गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इनके साथी पर्यटक गुरुविंद्र सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है और चार घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed