{"_id":"572230dd4f1c1b783ba91bdf","slug":"one-day-old-baby-murder-case-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में खुलासा, गला घोंटकर की गई नवजात की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट में खुलासा, गला घोंटकर की गई नवजात की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला अस्पताल बिलासपुर से करीब 50 मीटर दूरी पर मिली नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। वीरवार को आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। हालांकि पहले दिन से ही इसकी आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि बच्ची के गले में कपड़ा मिला था।
विज्ञापन
लेकिन अब रिपोर्ट से साफ हो गया है कि बच्ची को गला घोंटकर मारा गया है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है, लेकिन अभी तक मामले में संलिप्त लोगों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची का गला महिला के कपड़े से कसा होने के चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे अपनों ने ही मारा है और इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
लेकिन मौत का कारण क्या रहा और इस घटना को किसने अंजाम दिया, इस पर अभी तक पर्दा पड़ा हुआ है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को जिला अस्पताल से 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिला था। यहां से गुजर रहे राहगीर ने नवजात को देखा और इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गहनता को समझते हुए मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया। इसके बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए बच्ची के सैंपल लैबोरेटरी को भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की हत्या की बात सामने आई है। अब पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना और जरूरी हो गया है।
इसको लेकर आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि जांच प्रभावित न हो इसको देखते हुए अभी तक पुलिस कोई भी खुलासा करने से इंकार कर रही है। मगर इस वारदात ने जिला को शर्मसार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी बेनकाब होंगे।