{"_id":"c3e1459d7dbbe6fb2750d2ea8657f058","slug":"one-arrested-in-nahan-supplying-drugs-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं की खेप के साथ दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवाओं की खेप के साथ दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली विद्यार्थियों को नशीली दवाओं की तस्करी करने के एक आरोपी को नाहन पुलिस ने नशीले कफ सिरप की 56 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं का सेवन भी करता रहा है और तस्करी में भी संलिप्त है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बशिवान ने मंगलवार को खुलासा किया कि आरोपी प्रीतम सिंह (42) निवासी मकान नंबर-2232/4 मोहल्ला शमशेर गंज नाहन जिला सिरमौर के कब्जे से पुलिस ने नशीली कफ सिरप 100 मिलीलीटर की 56 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी लंबे समय से नाहन और आसपास क्षेत्र में इसकी तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीले पदार्थ को सिरमौर और हरियाणा की सीमा से लगते हरिपुरखोल और बिलासुपर के आसपास से लेकर आता है और नाहन में एक-एक शीशी 200 रुपये से अधिक दामों में बेचता है।
विज्ञापन
आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। नशीली दवाओं की तस्करी में आरोपी के और कौन-कौन साथी संलिप्त हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा-21 एनडी एंड पीएस
एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को नाहन कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सिरमौर पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
टायर पंचर लगवाते कार से उड़ा लिए लाखों- नाहन (सिरमौर)। कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत एक उद्योगपति की आंखों में धूल झोंक कर लाखों रुपये का सामान उड़ाने का मामला सामने आया है। कालाअंब क्षेत्र के एक कारोबारी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह अपनी कार का पंचर लगवा रहा था कि इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसकी कार में रखे लाखों की नकदी, सूटकेस, लैपटॉप, बैग जिसमें जरूरी कागजात, चैक बुक थी, उड़ा ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने इसकी पुष्टि की। पुलिस इस बात को लेकर भी असमंजस में है कि उद्योगपति ने लाखों रुपये की चोरी की शिकायत आखिर पांच दिन बाद क्यों दर्ज करवाई।
पुलिस थाना कालाअंब स्थित तीन उद्योग के मालिक पुनीत बत्रा निवासी सेक्टर-7 अंबाला शहर (हरियाणा) ने बीते रविवार को कालाअंब में मामला दर्ज करवाया कि बीते 13 जनवरी को सुबह करीब 10 जब वह अपनी फैक्ट्री से त्रिलोकपुर रोड पर निकला।
इस दौरान उसकी कार के तीन टायर किसी पंचर हो गए। जब वह पंचर लगवाने के लिए समीप की दुकान में रुका तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने इसकी गाड़ी से एक सूटकेस, लैपटॉप, चेक बुक, 2.35 लाख रुपये नकद और सेमसंग टेब आदि निकाल ले गए। इसकी भनक उसे कुछ देर बाद लगी।