फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old woman of chandigarh murdered at bilaspur himachal

चंडीगढ़ से बहन को मिलने आई बुजुर्ग महिला का कत्ल, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर/पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर/पटियाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
old woman of chandigarh murdered at bilaspur himachal

चंडीगढ़ से अपनी बहन को पटियाला मिलने आई एक बुजुर्ग महिला का कत्ल हो गया है। दरअसल यह बुजुर्ग महिला 26 जनवरी से लापता थी, जिसकी अब हिमाचल प्रदेश में माता नैना देवी मंदिर के नजदीक खाई सें लाश मिल गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के शोरूम के किरायेदार और उसकी गर्लफ्रेंड खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों ने महिला की हत्या उसकी प्रापर्टी को हड़पने के लिए की। जिसमें से आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी गर्लफ्रेंड का एक निजी स्कूल है।

विज्ञापन

ये है महिला की हत्या की वजह

old woman of chandigarh murdered at bilaspur himachal

संबंधित थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर चार-ए की रहने वाली 65 साल की हरभजन कौर 26 जनवरी को पटियाला के माडल टाउन में रहने वाली अपनी बहन जसवीर कौर के घर आई थी। 

उस दिन हरभजन कौर ने एक महिला से भी मिलना था। हरभजन कौर अपनी बहन के साथ त्रिपड़ी आई और वहां कोहली स्वीट्स के नजदीक वह उतर गईं। उसके बाद से वह लापता थी।

पुलिस के पास जब मामला पहुंचा, तो जांच में पाया गया कि महिला का शोरूम किराये पर लेने वाला संगरूर का रहने वाला पुनीत कुमार भी 26 जनवरी से ही लापता है। इस शोरूम के किराये को लेकर ही महिला के कनाडा में रहने वाले बेटे विक्रमजीत के साथ पुनीत कुमार का लड़ाई झगड़ा चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरजीत कौर निवासी हरिंदर नगर पटियाला ने हरभजन कौर को शोरूम का एक फ्लोर किराये पर लेने के बहाने त्रिपड़ी बुलाया था। जहां से हरभजन कौर को किडनैप कर उसका कत्ल कर दिया गया। 

पूछताछ में सुरजीत कौर ने किया कत्ल का खुलासा

old woman of chandigarh murdered at bilaspur himachal

पुलिस ने जब सुरजीत कौर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि शोरूम के किराये को लेकर उसके प्रेमी पुनीत कुमार व हरभजन कौर के बेटे के साथ लड़ाई झगड़ा चल रहा था। साजिश के तहत उन्होंने ही हरभजन कौर को त्रिपड़ी बुलाया और फिर वहां से किडनैप करके कत्ल कर दिया।

लाश को हिमाचल प्रदेश में माता नैना देवी मंदिर के नजदीक खाई में फेंक दिया। पुलिस ने पुनीत कुमार व सुरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करके सुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हरभजन कौर अकेली ही चंडीगढ़ रहती थी, जबकि उसका बेटा, बेटियां व पति विदेश में रहते हैं।

विज्ञापन

प्रापर्टी को हड़पने के लिए कत्ल की साजिश रची

old woman of chandigarh murdered at bilaspur himachal

एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क के मुताबिक आरोपी पुनीत कुमार ने बुजुर्ग महिला हरभजन कौर का पटियाला स्थित शोरूम कम फ्लैट किराये पर ले रखा था। वह जानता था कि महिला का परिवार विदेश में रहता है, इसलिए उसने प्रापर्टी को हड़पने के लिए कत्ल की साजिश रची।

पुनीत ने अपनी गर्लफ्रेंड के जरिये हरभजन कौर को 26 जनवरी को त्रिपड़ी में कोहली स्वीट्स के पास से किडनैप कराया और फिर उसे अपने घर लाकर कोई नशीली चीज सुंघा कर बेहोश किया और पुनीत ने तेजधार हथियार से गला काट दिया।

बाद में महिला को आई-10 कार में डाला और हिमाचल प्रदेश में माता नैना देवी के नजदीक खाई में उसकी लाश फेंक आए। एसपी (डी) ने बताया कि आरोपी पुनीत का आपराधिक रिकार्ड है, उसके खिलाफ नशों की तस्करी और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।

आरोपी पुनीत लोगों को विदेश भेजने का काम भी करता है। पुनीत ने ही बुजुर्ग हरभजन कौर के बेटे विक्रमजीत सिंह को कनाडा भिजवाया था। एसपी (डी) ने बताया कि आरोपी सुरजीत कौर का पांच दिनों का पुलिस रिमांड ले लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि जल्द आरोपी पुनीत को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed