रंजिश के चलते बुजुर्ग की हत्या, रस्सी से घोंट दिया गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते दो नेपालियों ने 70 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। वारदात हिमाचल के शिमला की है। यहां ननखड़ी की अड्ड पंचायत के ज्वाला गांव में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए हैं।
हत्या के बाद बुजुर्ग के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक लैब जुन्गा से भी टीम मौके पर पहुंची थी। ज्वाला गांव में 70 वर्षीय विजय सिंह पुत्र नारायण सिंह का घर है।
यहीं नेपाली मूल का एक परिवार रह रहा था। नेपाली मूल के करण बहादुर और उसके भाई चक्कर बहादुर की विजय सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। दोनों ने 17 अक्तूबर को विजय सिंह को मौत के घाट उतार दिया। वे परिवार सहित मौके से फरार हो गए।
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा, तलाश में जुटी पुलिस
वीरवार को हत्या का खुलासा उस समय हुआ जब वहीं पास रहने वाले चमन लाल ने बुजुर्ग का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। उसने मृतक के पुत्र कुलदीप सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मृतक का पुत्र मौके पर पहुंचा।
बुजुर्ग का गला नायलॉन की रस्सी से घोंटा गया था। शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। वीरवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया।
शुक्रवार को डीएसपी रामपुर सोमदत्त भी मौके पर पहुंचे थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि 70 वर्षीय विजय सिंह की हत्या कर दो नेपाली फरार हो गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।