नशा पिलाकर दोस्त से करवाया सहेली का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन के निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही सहेली की इज्जत तार तार कर डाली। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है।
पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छात्रा और उसके दोस्त ने पहले से ही इस वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रखी थी।
इसी के अनुसार नर्सिंग कॉलेज की ये छात्रा अपनी सहेली को किसी तरह बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गई।
बेहोशी की हालत में करवाया रेप
कमरे में छात्रा ने सहेली के खाने में नशा मिला दिया। इससे यह छात्रा बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी छात्रा के दोस्त मुकेश कुमार पुत्र दीपराम निवासी सुरला तहसील नाहन ने छात्रा के साथ दुराचार किया।
नाबालिग को जब सुबह होश आया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के साथ यह हादसा कुछ दिन पहले हुआ था, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना रविवार देर शाम को दी गई।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित नाबालिग का मेडिकल कर उसके कपड़े एवं अन्य मौके के साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब जुनगा भेज दिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी
पुलिस ने तत्काल मामले में संलिप्त लादू निवासी युवती पूजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सदर थाना नाहन प्रभारी लायक राम सिसोदिया ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ धारा 376, 354, 120बी आईपीसी एवं सेक्शन-4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, आरोपी युवती पूजा के खिलाफ 120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने सोमवार से 3 दिनों का पुलिस रिमांड दिया है।