फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nursing student caught red handed in theft case.

कैमरे से पकड़ी गई नर्सिंग छात्रा की ये हरकत

Wed, 17 Dec 2014 10:30 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
nursing student caught red handed in theft case.

आईजीएमसी अस्पताल के सिस्टर निवोदिता कॉलेज की एक नर्सिंग स्टूडेंट ने चिकित्सक के जूते और स्वेटर चुरा लिए। दोनों चीजों पर हाथ साफ करते समय यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


अब इस छात्रा की पहचान हो गई है। इसके कमरे से सामान भी बरामद कर लिया गया है। सोमवार को छात्रा के परिजनों को बुलाया गया। छात्रा का बीते एक साल से मानसिक रोगी के तौर पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने मामले की छानबीन के निर्देश जारी कर दिए हैं। आईजीएमसी के छात्रावास में नर्सिंग स्टूडेंट्स हॉस्टल के साथ डॉक्टर हॉस्टल भी है। डॉक्टर हॉस्टल के बाहर जूते और दो स्वेटर टंगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी वारदात

nursing student caught red handed in theft case.

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नर्सिंग स्टूडेंट आती है, इन चीजों को लेकर तेजी से नर्सिंग हास्टल की तरफ चली जाती है। यह जूते और कपड़े डॉक्टर के बताए जा रहे हैं।

जब संबंधित डाक्टर को अपना सामान नहीं मिला तो वह हॉस्टल वार्डन को शिकायत करती हैं। इसके बाद फुटेज में यह सारा माजरा सामने आता है। फुटेज की मदद से छात्रा की पहचान हो गई है।

उसके कमरे की जब तलाशी ली जाती है तो सामान बरामद हो जाता है। उधर, आईजीएमसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी जांच चल रही है। छात्रा के परिजनों को बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed