फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nihang Sikh cut off fingers of youth in Naina devi bilaspur Himachal Pradesh

हिमाचल: निहंग ने कृपाण से युवकों पर किया हमला, काट दीं हाथ की अंगुलियां

Thu, 01 Apr 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Apr 2021 05:58 PM IST
सार

  • पास खड़े व्यक्ति ने पकड़ने की कोशिश की तो सिर पर किया हमला
  • मंडयाली गांव के युवक से लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा था निहंग
  • पुलिस ने कोट थाना में केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Nihang Sikh cut off fingers of youth in Naina devi bilaspur Himachal Pradesh
निहंग ने दो युवकों पर कृपाण से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की अंगुलियां कट गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्री नयना देवी के मंडयाली में एक निहंग ने दो स्थानीय लोगों पर कृपाण से हमला कर घायल कर दिया है। इनमें से एक युवक के हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। वहीं दूसरे व्यक्ति के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कोट थाना में आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार शाम की है। एक निहंग जो कि मंडयाली गांव में नयना देवी कोलां वाला टोबा सड़क पर पैदल जा रहा था। इस दौरान उसने बाइक पर जा रहे मंडयाली गांव के बलबीर (40) पुत्र जयराम से आगे जाने के लिए लिफ्ट ली। बलबीर ने निहंग को अपने साथ बिठा लिया, लेकिन जब बलबीर अपने घर मंडयाली में पहुंचा तो उसने निहंग को बाइक से उतरने के लिए कहा।
विज्ञापन


निहंग ने कहा कि उसे आगे छोड़ दो, लेकिन बलवीर ने इसके लिए मना कर दिया। निहंग इस बात पर बिगड़ गया और उसने अपनी कृपाण निकाल कर बलवीर के हाथ पर हमला कर उसकी अंगुलियां काट दीं। वहीं पर खड़े गांव के दूसरे व्यक्ति धनी राम ने निहंग को पकड़ने की कोशिश की तो उसने धनी राम के सिर पर हमला कर दिया। दोनों को घायल कर निहंग जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने निहंग का पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दोनों घायलों को श्री नयना देवी के सिविल अस्पताल घ्वांडल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें आनंदपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत में सुधार है।


एएसपी बिलासपुर अमित कुमार ने कहा कि निहंग तेज सिंह को थाना कोट और नयना देवी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं है, लेकिन पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed