फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   next hearing in yug kidnapping and murder case on September 5

युग अपहरण और हत्या मामले में 5 सितंबर तक टला फैसला

Thu, 30 Aug 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
next hearing in yug kidnapping and murder case on September 5

जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में चल रहे चार वर्षीय बच्चे युग के अपहरण और हत्या मामले में फैसला पांच सितंबर तक टल गया है। इस मामले में दोषी करार दिए गए चंद्र शर्मा, तेजिंद्र पाल और विक्रांत बक्शी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इन तीनों को अदालत में लाया गया और इनके चेहरों से नकाब  को निकालकर पेश किया गया। अब पांच सितंबर को तीनों को सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को युग के पिता विनोद गुप्ता, माता पिंकी गुप्ता और दादी चंद्रकला  सहित अन्य परिजन भी इसी उम्मीद से अदालत में पहुंचे थे कि तमाम प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद तीनों को सजा सुना दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सजा न सुनाए जाने के कारण परिजन मायूस

next hearing in yug kidnapping and murder case on September 5

मगर सजा न सुनाए जाने के कारण वे मायूस हो गए। सुबह दस बजे ही तीनों दोषियों को कंडा जेल से अदालत परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पहुंचाया गया। इसके साथ ही सुबह 10:05 पर युग की मां, पिता और दादी पहुंच गई थी।

11:10 बजे लॉकअप से तीनों को अदालत में लाया गया।  यहां मुश्किल से दो मिनट में उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई और तीनों को पुलिस की सुरक्षा के बीच वापस कंडा जेल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed