पत्नी के चरित्र पर करता था शक, कैंची से उतार दिया मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले में नवविवाहिता की हत्या से पर्दा उठ गया है। पति ने ही नेहा को कैंची से मौत के घाट उतारा। नगर परिषद के वार्ड 4 स्थित कॉलेज के पास हुए नेहा मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी पति अरुण ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने मामले में खून से सनी एक कमीज सहित एक ईंट भी बरामद की है, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने रविवार को सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे पत्नी के चरित्र
पर शक था, जिसको लेकर अक्सर उनके बीच कई बार लड़ाई-झगड़ा होता था। आरोपी अरुण ने बताया कि वारदात की सुबह वह, उसका भाई और मां दुकान पर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब घर लौटा तो उसकी पत्नी किसी पर फोन से बातचीत कर रही थी। इसको लेकर उनका झगड़ा हो गया।
तैश में आकर कैंची से किए वार
तैश में आकर उसने कैंची से अपनी पत्नी पर लगातार तीन से चार वार कर दिए। इससे नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी नेहा की हत्या के समय पहने गए कपड़ों को छिपाने प्रोफेसर कॉलोनी रोड पर चला गया। उसने वहीं खून से सनी कैंची को बाल्टी में रख दिया।
एसपी ने बताया कि आरोपी अरुण हत्या के बाद वारदात को एक दुर्घटना का रूप देना चाहता था। पत्नी की हत्या के बाद अरुण ने टीवी को उल्टा कर दिया और कूलर का ढक्कन खोल कर बेड पर रख दिया था। आरोपी ने खुद मामले की सूचना आस पड़ोस को दी और कहा
कि पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है। अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूरी वारदात में खुद को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी के भाई और मां की कोई सहभागिता नहीं पाई गई है। गौरतलब है कि आरोपी अरुण की बीते पांच माह पहले ही शादी हुई थी।