फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newly married girl commit suicide at una.

शादी के नौ महीने बाद युवती ने जहर खाकर दी जान

Wed, 09 Sep 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बडूही (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बडूही (ऊना) Updated Wed, 09 Sep 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
newly married girl commit suicide at una.

शादी से महज नौ महीने बाद ही नव विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती को कम दहेज लाने के लिए रोज प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला हिमाचल के जिला ऊना के अंब का है। यहां गांव चुरडू में 28 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान ममता निवासी चुरडू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भेज दिया है। बताया जा रहा मृतका का विवाह लगभग नौ माह पूर्व हुआ था। मंगलवार दोपहर ममता ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में क्षेत्र के ही एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका की मां कांता देवी निवासी पंडोगा ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि उसकी बेटी को कम दहेज लाने, घरेलू काम तथा अन्य बातों को लेकर ताने दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने बेटी की मौत की जांच की मांग की है। इस संबंध में अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed