आनी दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बच्ची से आनी उपमंडल में हुए दुष्कर्म मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले को दबाने के लिए परिजनों पर डाले जा रहे दबाव की शिकायत पीड़िता की मां ने 24 मई को दोबारा आनी थाने में दर्ज करवाई है।
पीड़िता की मां ने शिकायत में अंदेशा जताया है कि उससे और उसकी बच्चियों से मारपीट की जा सकती है। उन्हें जान का भी खतरा है। उन्होंने आरोपी के एक रिश्तेदार और पूर्व प्रधान पर यह आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ने लगा है।
जिला परिषद सदस्य, पीड़िता के परिजनों और क्षेत्र के अन्य लोगों ने दबाव डालने वाले लोगों को सोमवार तक थाने में तलब कर पूछताछ करने की मांग की। अगर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाती है तो सोमवार को पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा।
मामला दबाने को बढ़ाया जा रहा दबाव : मंच
27 मई को मामले पर सर्वदलीय संघर्ष मंच की बैठक आनी में होगी। पुलिस ने आईपीएसी की धारा 376, 511 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि बीते मंगलवार को आरोपी को कोर्ट ने 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज था। अब वह न्यायिक हिरासत में है। दलित शोषण मुक्ति मंच ने मामले की कड़ी निंदा की है और कहा कि पीड़ित परिवार पर दुष्कर्म के मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
दलित शोषण मुक्ति मंच के संयोजक ओम प्रकाश भारती ने प्रेस बयान में कहा कि पीड़ित परिवार पर कुछ प्रभावशाली लोग मामले को दबाने का दबाव बना रहे हैं।