फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nepali caught with 3 kg charas at kullu.

नेपाल से तीन किलो चरस लेकर आया युवक गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 15 Apr 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
 Nepali caught with 3 kg charas at kullu.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है।

हिमाचल की मणिकर्ण घाटी के मलाणा रोड पर कुल्लू पुलिस ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति को तीन किलो चरस समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पुलिस ने चौकी गांव से करीब दो किलोमीटर दूरी पर मलाणा रोड में नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने तलाशी के लिए एक व्यक्ति को रोका। छानबीन करने पर व्यक्ति के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई। आरोपी ने चरस खेप को तीन अलग-अलग पैकेट में रखा था। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चरस खेप नेपाल से लेकर आया है और पर्यटन सीजन में इसे कुल्लू-मनाली में मलाणा क्रीम के नाम पर बेचा जाना था। आरोपी की पहचान यम बहादुर (32) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से दिहाड़ी मजदूरी करता है।


कोर्ट से मिले पुलिस रिमांड में पुलिस आरोपी से खेप को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि चरस तस्कर के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रख रही है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed