फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder wife declared absconder at baddi solan.

कातिल पत्नी का कारनामा पढ़ फटी रह जाएंगी आंखें

Sat, 07 Feb 2015 08:02 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
murder wife declared absconder at baddi solan.

पति को मौत के घाट उतारने के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रही पत्नी पेरोल काटने के बाद फरार हो गई है। दोषी पत्नी नाहन जेल में सजा काट रही थी। उसे पेरोल पर घर पट्टा महलोग भेजा गया था, लेकिन वह वापिस नहीं लौटी। नाहन जेल अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला सोलन सदर में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी सोलन के आदेशों के बाद मामले में दोषी पत्नी के खिलाफ शनिवार को धारा 130 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार उम्रकैद की सजा भुगत रही वैशाली की अभी सजा बाकी है। नाहन जेल से वैशाली 21 दिन के लिए पेरोल पर गई थी जो समाप्त हो चुका है, लेकिन महिला कैदी वापस नहीं लौटी है।

विज्ञापन

पति को मौत के घाट उतारा था

murder wife declared absconder at baddi solan.

इस पर नाहन जेल के अधीक्षक ने महिला के खिलाफ सोलन पुलिस में मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला को पेरोल के दौरान पट्टा की ओर देखा गया था। आरोपी पत्नी वैशाली पट्टा की रहने वाली थी। पारिवारिक झगड़ों के कारण उसने अपने पति को मौत के घाट उतारने का षड्यंत्र रचा।

इस दौरान उसने अपने पति को बेरहमी से कत्ल कर दिया। मामला धर्मपुर थाना में दर्ज किया गया। पुलिस ने चालान कोर्ट में दायर किया जिसके बाद कोर्ट ने पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

गांव में हर तरफ नाकेबंदी

murder wife declared absconder at baddi solan.

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि महिला कैदी वैशाली के खिलाफ धर्मपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज है। इस कारण महिला कैदी केंद्रीय आदर्श कारावास नाहन में सजा काट रही थी। जेल से महिला पेरोल पर आई थी, लेकिन वापस नहीं गई है।

बरोटीवाला पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पट्टा क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस की एक टीम महिला की खोजबीन में लगी हुई है। पुलिस ने धारा 130 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed